फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को फेसबुक पर हुआ प्यार, चार पेज का सुसाइड नोट लिख खत्म कर ली जिंदगी

Mon, 20 Nov 2017 12:09 AM IST
amarujala.com- Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
एक छात्र ने चार पेज का सुसाइट नोट लिखा और फिर फांसी लगा ली। मौके से मिले सुसाइड नोट में छात्र ने कुछ ऐसा लिखा जिसने सबको चौंका दिया। पढ़िए उस सुसाइड नोट में क्या लिखा था। 
विज्ञापन


घटना कर्नाटक के मेंगलुरु की है। छात्र मेंगलुरु के डिग्री कॉलेज में पढ़ाई करता था। पढ़ाई के दौरान उसकी दोस्ती एक युवती से फेसबुक पर हो गई थी। काफी दिन दोनों के बीच बातचीत हुई। फोन नंबर पर फेसबुक के लिए दोनों ने ले लिए। 

पढ़ें:- सिरफिरे आशिक ने की युवती की हत्या, फिर खुद को मार ली गोली

युवक ने अचानक इस रिश्ते को खत्म कर लिया और फिर फांसी लगा दी। बताया जा रहा है कि मृतक छात्र दीक्शिथ सवानुरु के रहने वाला था। फांसी लगाने से पहले उसने चार पेज का एक सुसाइड नोट भी लिखा। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दीक्शिथ की हाल ही में फेसबुक पर मैसुरु की रहने वाली इंजिनियरिंग छात्रा से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों ने अपने मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान कर लिया। दोनों के बीच मोबाइल पर घंटों बात होने लगी।
विज्ञापन

मदद को आगे आए पड़ोसी
इस दौरान छात्र ने छात्रा के सामने शादी करने का प्रस्ताव रखा तो उसने इनकार कर दिया। इस पर छात्र ने उससे बातचीत बंद कर दी। 16 नवंबर को छात्र ने अपने घर के पास एक पेड़ से लटककर जान दे दी। 

फांसी लगाने से पहले छात्र ने सुसाइड नोट लिखा इसमें उसने लिखा कि वह अपनी फेसबुक फ्रेंड से शादी नहीं कर पाएगा, इसलिए वो दुनिया को छोड़कर जा रहा है। नोट में उसने किसी को मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया है। 

पढ़ें- दरोगा ने मारा थप्पड़, बुजुर्ग ने उठाया खतरनाक कदम

दीक्शिथ के उसके घर में उसकी मां के अलावा कोई और नहीं है। कई साल पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। उसकी मां बीड़ी बनाकर गुजारा करती थी। वहीं जब कॉलेज की छुट्टियां हो जाती थीं मृतक छात्र भी मजदूरी किया करता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें