फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बाप ने तीन साल की हत्या कर रातभर शव रखा साथ, सुबह होने पर किया ये काम

Wed, 22 Nov 2017 10:38 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
मां-बाप की लड़ाई में तीन साल की बच्ची को सजा भुगतनी पड़ी। हत्या के बाद मां-बाप बच्ची के शव के साथ रहे और फिर सुबह होने पर नदी किनारे दफना दिया। जानिए पूरी खबर...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की है। कैंपियरगंज में मां-बाप की लड़ाई में तीन साल की मासूम बच्ची सोनाली की बलि चढ़ गई। बेटी को लेकर मां-बाप में इस कदर झगड़ा हुआ कि दोनों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। रातभर शव को छिपाए रखा और सुबह नदी के किनारे दफना दिया। 

पढ़ें:- डबल मर्डर: सोते समय लोहे की रॉड से गोदकर पति-पत्नी की हत्या, गांव में मचा कोहराम

वो तो गनीमत है कि वारदात का पता नाना को चल गया। उन्होंने बेटी-दामाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। पुलिस ने जब आरोपी दंपती को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दोनों को गिरफ्तार कर लिया। घटना कैंपियरगंज के गुलहरिहा गांव की है।
विज्ञापन


गांव के उमेश राजभर की शादी पांच साल पहले गुलहरिहा के करमहां बुजुर्ग गांव निवासी बाबूराम की बेटी सुनीता के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों में विवाद हो गया। पति को पत्नी के चरित्र पर संदेह था। यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया।

 
विज्ञापन

फाइल
मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले उमेश को कोर्ट ने पांच लाख रुपये मुआवजा देने का फैसला सुनाया, लेकिन उमेश कोर्ट में मुआवजा देने के बजाय पत्नी को साथ रखने पर राजी हो गया। इधर, एक महीने पहले घर लौटी पत्नी से बेटी को लेकर उसका फिर विवाद हो गया। 

पढ़ें:- कमरे से निकल रहा था खून, पड़ोसन ने खिड़की से अंदर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन

इसके बाद दोनों ने मंगलवार की रात गला दबाकर सोनाली की हत्या कर दी। उन्होंने रातभर शव को छिपाए रखा और बुधवार की सुबह नदी के किनारे दफना दिया, लेकिन इसी बीच बच्ची के नाना बाबूराम आ गए। उन्होंने सोनाली की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दे दी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें