अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में भारतीय मूल की एक महिला को अपनी नौ साल की बेटी का कत्ल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। महिला की पहचान आशदीपकौर के रूप हुई है।
जो पंजाब की रहने वाली है। वह तीन महीने पहले शादी के बाद भारत से अमेरिका आई थी।
पुलिस ने बच्ची की लाश को घर के बॉथरूम से बरामद किया। पुलिस ने बताया की बच्ची की हत्या गला दबाने से हुई है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, अशदीप कौर, 55 वर्षीय अर्जुन संमधिप्रदास की दूसरी पत्नी है।
अमेरिका में यह दूसरी घटना है। जब भारतीय मूल की किसी महिला को अपने सौतेले बच्चे के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।