फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर लूटी नाबालिग की आबरू, पंचायत में चौंकाने वाला फैसला

Sun, 27 Aug 2017 08:48 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
कौशांबी में शादी का झांसा देकर नाबालिग युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पंचायत भी बुलाई गई। लेकिन पंचों के बीच कोई बात नहीं बनी। 
विज्ञापन


पूरामुफ्ती इलाके की एक नाबालिग को प्रेमजाल में फंसा कर पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी ने शादी की जिद की तो प्रेमी मुकर गया। बिरादरी की पंचायत में भी बुलाई गई। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।

एक गांव की रहने वाली नाबालिग को पड़ोस के युवक ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। चंद दिनों में दोनों एक दूसरे के इतने करीब पहुंच गए कि साथ जीने-मरने की कसम खाने लगे। शादी का झांसा देकर युवक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइल
कुछ दिन पहले नाबालिग ने शादी करने की जिद की तो आरोपी युवक ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। पंचायत में भी युवक और उसके परिजनों ने शादी करने से मना कर दिया। यह भी आरोप लगाया कि जबरन शादी करने के लिए उस पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है।

प्रेमी की बेवफाई से खफा युवती और उसके परिजनों ने पुलिस को नामजद तहरीर दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई कराने आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें