फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरा आशिक बोला, शादी की तो तुम पर तेजाब फेंककर दूल्हे को मार दूंगा

Sun, 27 Aug 2017 07:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
एक सिरफिरे आशिक को पता लगा कि लड़की की शादी होनी वाली है। घर पहुंचकर वह बोला शादी की तो तुम पर तेजाब फेंककर दूल्हे को मार दूंगा। घटना के बाद से लड़की सहमी हुई है।
विज्ञापन


मामला देहरादून जनपद के रायपुर थाने से जुड़ा है। एक सिरफिरे युवक के खिलाफ युवती ने चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। सिरफिरा युवक शादीशुदा है और युवती को काफी समय से परेशान कर रहा है। वह युवती का पीछा कर उससे छेड़छाड़ करता है।

पुलिस के मुताबिक युवक और युवती एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। युवक की शादी हो चुकी है। शादी के बाद भी वह अक्सर युवती का पीछा करता है। कई बार उसके घर तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे पढ़ें, सिरफिरे की करतूत

एसिड अटैक
दारोगा पुष्पा रौतेला के मुताबिक युवती की शादी होने वाली है। इसकी भनक लगने पर 25 अगस्त को आरोपी युवती के घर पहुंचा और युवती और उसके परिजनों को धमकाने लगा।

आरोप है कि वह शादी करने पर युवती के चेहरे पर तेजाब फेंकने और दूल्हे को जान से मारने की धमकी दे रहा है। रौतेला ने बताया कि अधोईवाला निवासी आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें