फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी के सुसाइड नोट से सनसनीखेज खुलासे, बिजनेस पार्टनर ने दिए अंदरूनी जख्म

Mon, 08 Jan 2018 08:48 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
व्यापारी का लिखा सुसाइड नोट
विज्ञापन
एक कारोबारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने पंखे पर लटकने से पहले दीवार पर एक सुसाइड नोट लिखा जिसमें उसने एक शख्स को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया, जिसने भी सुसाइड नोट देखा उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन


मामला देश की राजधानी दिल्ली का है। पीरागढ़ी में मियांवाली इलाके में 52 साल के रमेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव बैंक्वेट हॉल के एक कमरे में पंखे से
लटका मिला। 

पढ़ें:- मेट्रो के सामने कूदा बुजुर्ग, सुसाइड नोट में पत्नी के बारे में लिखी ऐसी बात चौंकी पुलिस
विज्ञापन


आत्महत्या से पहले कारोबारी ने दीवार पर एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपने बिजनेस पार्टनर को जिम्मेदार ठहराया है। टैगोर पार्क न्यू मॉडल टाउन इलाके में रहने वाले रमेश ने अपने बिजनेस पार्टनर मनोज गोयल के साथ कई बैंक्वेट हॉल खोल रखे थे। 

दीवार पर लिखने के अलावा मृतक ने एक सुसाइड नोट और छोड़ा, जिसमें उसने अपने बिजनेस पार्टनर मनोज गोयल पर करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट में लिखा कि मेरे पार्टनर मनोज गोयल ने मेडेंस क्राउन बैंक्वेट हॉल और ड्रीम बैंक्वेट हॉल को खरीदने के दौरान करोड़ों रुपए का घोटाला किया है। 
विज्ञापन

मृतक ने आगे लिखा कि पिछले करीब दो साल से उसका पार्टनर टार्चर कर रहा था, इसलिए मेरी मौत का जिम्मेदार मनोज गोयल है। फिलहाल पुलिस ने मृतक कारोबारी के शव को
कब्जे में ले लिया है। 

पढ़ें:- बुजुर्ग दंपति ने की खुदकुशी की कोशिश, सामने आई ऐसी वजह हर किसी का खौल गया खून

पुलिस ने मृतक रमेश और मनोज गोयल के बैंक अकाउंट और बैंक्वेट हॉल से जुड़े दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं। साथ ही उनके साथ जुड़े लोगों और बैंक्वेट हॉल के कर्मचारियों से
पूछताछ करने में जुटी है। 

पुलिस ने बताया कि मृतक ने दीवार पर सुसाइड नोट लिखा है। उसने लिखा है कि मुझे मेरे बिजनेस पार्टनर मनोज गोयल ने मारा है। पुलिस ने मृतक के पार्टनर के खिलाफ आत्महत्या
के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया गया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें