फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को घर में अकेली देख बनाया बंधक, पड़ोसी ने रातभर की हैवानियत

Sun, 12 Nov 2017 12:38 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
विवाहिता अपने घर में अकेली थी। रात को पड़ोस में रहने वाला एक युवक आ गया, जानिए उसके बाद क्या हुआ...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले की है। मंझनपुर के पइंसा इलाके में दरिंदे ने तमंचे के बल पर विवाहिता की अस्मत लूट ली। दरिंदगी के बाद आरोपी कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। 

पढ़ें:- फेसबुक से दोस्ती, शादी का वादा कर बनाए संबंध, और फिर कुछ हुआ ऐसा...

डरी-सहमी विवाहिता घर लौटे परिजनों को आपबीती बताई तो वह सन्न रह गए। दूसरे दिन पीड़िता शिकायत लेकर थाने गई पर पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। शुक्रवार को पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


पइंसा थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता रविवार शाम घर पर अकेली थी। बताया कि इसी दौरान पड़ोस का युवक उसके पति को पूछने के बहाने घर पहुंचा। इस पर उसने पति के बाहर जाने की बात बताई। 
Trending Videos
विज्ञापन

फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
अकेली देख युवक उसे दबोच कर कमरे में उठा ले गया। जब तक वह शोर मचाती दरिंदे ने कनपटी पर तमंचा सटा दिया। इसके बाद अस्मत लूट ली। दरिंदगी के बाद युवक कहीं भी शिकायत पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। 

पढ़ें:- अस्पताल में हैवानियत, डॉक्टर ने साथियों के साथ मिलकर लूटी बच्ची की अस्मत

देर रात सहमी विवाहिता घर लौटे परिजनों को पड़ोसी युवक की करतूत बताई। आरोप है कि दूसरे दिन वह शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने डांटकर भगा दिया। 

इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़िता शुक्रवार को मंझनपुर पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने पइंसा एसओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें