फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकल बोलती थी 7 साल की बच्ची, दुष्कर्म के बाद भी दिखाई दरिंदगी

Fri, 29 Sep 2017 01:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
7 साल की बच्ची, एक आदमी को अंकल बोलती थी। स्कूल छोड़ते समय उसी ने बच्ची से न सिर्फ दुष्कर्म किया, साथ ही उसके बाद भी दरिंदगी दिखाई। घटना कोल्लम के येरूर इलाके की है। यहां 26 साल के राजेश ने सात साल की बच्ची के साथ रेप किया और फिर उसका गला घोंटकर मार दिया।
विज्ञापन


अंग्रेजी वेबसाइट न्यू इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार आरोपी राजेश ने बच्ची को उस समय अपनी हवस का शिकार बनाया जब वह बच्ची को उसके स्कूल छोड़ने जा रहा था। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह बच्ची के मामा-पिता को खबर मिली कि उनकी सात साल की बच्ची येरूर इलाके से लापता हो गई है।बच्ची के माता-पिता ने इस बात कि खबर कुलाथुपुझा पुलिस को दी।
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि बच्ची के ही अंकल ने उसके साथ दरिंदगी दिखाई और फिर उसकी हत्या कर दी। बच्ची की लाश गुरुवार को बच्ची के स्कूल जाने वाले रास्ते पर झाड़ियों में मिली। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बच्ची की दादी उसको स्कूल छोड़ने जा रही थी, इस दौरान राजेश बीच रास्ते में मिला और बच्ची की दादी से बच्ची को स्कूल छोड़ने के लिए कहने लगा। इस पर बच्ची को दादी ने बेफिक्र होकर दरिंदे आरोपी की बच्ची को स्कूल छोड़ने की बात मान ली।

इसके बाद राजेश ने बच्ची के साथ कुर्म किया। फिलहाल पुलिस ने राजेश को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने बताया कि राजेश के ऊपर पहले से वाहन चोरी का केस चल रहा है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें