फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने दिया चौथी बेटी को जन्म, नाराज पति ने किया ऐसा कांड चौंक गई पुलिस

Sun, 07 Jan 2018 10:41 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
महिला ने चौथी बेटी को जन्म दिया तो उसका पति और परिवारवाले नाराज हो गए। उन्होंने महिला के साथ ऐसा कांड किया कि देखकर लोगों की रूह कांप गई, जानिए पूरी खबर
विज्ञापन


पत्नी ने लगातार चौथी बेटी को जन्म दिया तो उसके पति और ससुराल वालों ने कथित रूप से जला कर उसे मार डाला। यह घटना महानगर से सटे उत्तर 24-परगना जिले की है। पुलिस ने राजारहाट थाने के तहत पानापुकुर गांव में फातिमा बीबी के ससुराल से उसका बुरी तरह जला हुआ शव बरामद किया। 

पढ़ें:- कलयुगी बेटों ने बाप और सौतेली मां को कुल्हाड़ी से काटा, वजह जानकर हर कोई हैरान
विज्ञापन


राजारहाट ताने के एक अधिकारी ने यहां रविवार को इसकी जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि फातिमा की शादी 17 साल पहले हुई थी। ससुराल वाले शादी के बाद से ही उसको दहेज के लिए परेशान करते रहते थे। 

वे बेटा पैदा नहीं करने का उलाहना देते हुए उस पर शारीरिक और मानसिक अत्याचार भी करते थे। दूसरी ओर, फातिमा के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि ससुराल वाले उस पर हमेशा मायके से पैसे लाने का दबाव डालते थे। लेकिन उसने जब उ्नकी मांग पूरी नहीं की तो उसे जला कर मार डाला।
विज्ञापन

फातिमा के रिश्तेदारों ने दावा किया कि उसके ससुराल वाले कहते थे कि वह खानदान को बेटा नहीं दे सकी है। इसलिए मायके से पैसे मांग कर दे। हाल में चौथी बेटी पैदा होने के बाद फातिमा पर ससुराल वालों का अत्याचार बढ़ गया था। 

पढ़ें:- 13 साल के लड़के ने की 6 साल की बच्ची की हत्या, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

घरवालों का दावा है कि फातिमा के शव के हाथ पीठ के पीछे बंधे हुए थे। पुलिस ने इस मामले में फातिमा के पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लेकिन अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें