फातिमा के रिश्तेदारों ने दावा किया कि उसके ससुराल वाले कहते थे कि वह खानदान को बेटा नहीं दे सकी है। इसलिए मायके से पैसे मांग कर दे। हाल में चौथी बेटी पैदा होने के बाद फातिमा पर ससुराल वालों का अत्याचार बढ़ गया था।
पढ़ें:-
13 साल के लड़के ने की 6 साल की बच्ची की हत्या, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश
घरवालों का दावा है कि फातिमा के शव के हाथ पीठ के पीछे बंधे हुए थे। पुलिस ने इस मामले में फातिमा के पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लेकिन अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।