एक छात्रा के पीछे पड़े शोहदे ने ऐसा कांड किया कि आसपास के लोग सहम गए। पहले उसने छात्रा को धमकी दी थी कि शादी नहीं करोगी तो मार डालूंगा। लेकिन बाद में उसने हैरान करने वाला काम कर दिया। पढ़िए शोहदे ने आखिर क्या किया?...
घटना उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद की है। मुटठीगंज इलाके में एक छात्रा के पीछे पड़े शोहदे ने धमकी दी कि उससे शादी नहीं की तो जान से मार डालेगा। आरोपी पहले भी कई बार कोचिंग जाते वक्त छात्रा से छेड़खानी कर चुका है।
पढ़ें:- इस अध्यापक ने चौथी की छात्रा से की ऐसी हरकत, शिक्षक समाज हो गया शर्मसार
आरोपी की धमकी से परिवार के लोग सहम गए। मुट्ठीगंज में रहने वाली एक छात्रा कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करने जाती है। आरोप है कि पड़ोस में सुंदरगंज मंडी में रहने वाला शिवम जायसवाल उर्फ अभिषेक लंबे समय से छात्रा को परेशान कर रहा है। वह अक्सर कोचिंग जाते वक्त उसका पीछा करता और अश्लील कमेंट करता।
फाइल
- फोटो : सांकेतिक चित्र
कई बार हाथ पकड़कर खींचतान भी की। छात्रा ने घर में बताया तो परिवार के लोगों ने आरोपी शिवम के घर जाकर शिकायत की लेकिन उसकी हरकतों में सुधार नहीं हुआ। आरोपी रोजाना छात्रा को धमकी देता है कि उससे शादी नहीं की तो उसे जान से मार देगा।
पढ़ें:- बच्ची को पढ़ाने गया था ट्यूटर, ऐसी अश्लील हरकतें की लजा गई मासूम
धमकियों से डरी सहमी छात्रा ने कोचिंग जाना बंद कर दिया। शनिवार को उसके पिता ने मुट्ठीगंज थाने जाकर पुलिस को शिवम की करतूत की जानकारी देते हुए तहरीर दी। नामजद मुकदमा लिखकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। इस मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक कौशल किशोर बाजपेयी ने बताया कि अभी शिवम पकड़ में नहीं आया।