फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ पर ट्रेन के आगे कूदा पति, वजह जानकर पुलिस भी सिहर गई

Sun, 08 Oct 2017 09:05 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
करवाचौथ के दिन एक पति ट्रेन के आगे कूदा गया। वजह जानकर गांववाले और पुलिस भी सिहर गई। जानिए उसने ऐसा क्यों किया?...
विज्ञापन


घटना हाथरस जिले की है। करवाचौथ के दिन पत्नी से अनबन के बाद एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतक के परिजनों ने मुरसान पुलिस से शिकायत करते हुए पत्नी और ससुरालियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। 

पढ़ें:- करवाचौथ व्रत खोलने से पहले पति ने खाया जहर, की थी दो शादियां

अलीगढ़ के छर्रा थाना क्षेत्र के सुखरना खुर्द निवासी विजय सिंह के मुताबिक उनके 28 वर्षीय बेटे जीतू का बीते कई साल से मुरसान क्षेत्र के चौकड़ा गांव निवासी पत्नी से विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट तक भी पहुंचा। 
विज्ञापन


जीतू की पत्नी बीते कई साल से मायके में रह रही हैं। जीतू कई बार उसे अपने घर ले जाने की कोशिश कर चुका था। पिता विजय सिंह का आरोप है कि ससुराली हर बार जीतू को अपमानित करते थे।
विज्ञापन

फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
आहत होने के बावजूद वह अपनी पत्नी को घर ले जाना चाहता था। करवाचौथ के नजदीक आने पर पांच अक्तूबर को वह पत्नी को लेने ससुराल आया था। तब से वह यहीं रह रहा था। हर रोज उसे ससुराली अपमानित कर रहे थे। पत्नी ने उसके साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। 

पढ़ें:- करवाचौथ पर पत्नी ने आने से किया इनकार, तो पति ने दे दी जान

रविवार सुबह जीतू ने ससुरालियों को मनाने की आखिरी कोशिश की, लेकिन पत्नी और उसके परिजन तैयार नहीं हुए। इससे आहत जीतू ने कंचना फाटक के पास ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 

मुरसान एसओ जगदीश चंद्र का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें