एक युवती का अपहरण कर गैंगरेप किया गया, फिर उसे ढाई लाख में बेच दिया। उसके बाद धर्म परिवर्तन करा दिया। जानिए कहां हुई घटना?...
पलवल जिले के हथीन की ये घटना है। गांव ममोलाका से एक नाबालिग का अपहरण करके उसके साथ गैंगरेप किया गया व ढाई लाख रुपये में बेच कर उसका धर्म परिवर्तन भी कराया गया।
पढ़ें:- गन्ने के खेत में बह रहा था खून, जाकर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन
हथीन पुलिस ने लड़की के बयान कोर्ट में दर्ज कराए और आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिशें तेज कर दी है। दूसरी तरफ पीड़िता के भाई ने सीएम विंडो पर प्रार्थना पत्र लगाकर पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताया है व सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
पीड़ित ने सीएम विंडो पर भेजी शिकायत में कहा है कि उसकी बहन का अपहरण 1 जुलाई 2017 को किया गया। अपहरण में उसके मुताबिक, साध निवासी पुखतदिका तहसील टपूकड़ा (अलवर), नसीम, जमेशद निवासी ममोलाका शामिल रहे।
highway gang rape
पीड़ित ने बताया है कि इन लोगों ने उसकी बहन का अपहरण किया व उसके साथ रेप किया और ढाई लाख रुपये में बिजनौर जिले के नूरपुर में ले जाकर बेच दिया, जहां उसका धर्म परिवर्तन किया गया। आरोप है कि वहां एक युवक ने उसकी बहन से विवाह करके अपने पास अवैध रूप से रखा और रेप किया।
पढ़ें:- सोनभद्र में चार नाबालिगों ने किशोरी के साथ किया गैंगरेप, सभी फरार
पीड़िता जैसे-तैसे लगभग 45 दिन बाद वहां से वापस लौटी और अपनी दास्तान सुनाई। पुलिस ने पीड़िता के 164 में बयान कलमबंद करवाए। पीड़िता के भाई ने बताया कि आरोपियों के नाम उजागर हो गए इसके बावजूद लोकल पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है।
इस मामले में मात्र एक आरोपी रिजवान को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि एक पुलिस अधिकारी दबाव बनाकर आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रहा है। एसएचओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है एक आरोपी गिरफ्तार भी किया है। लड़की को जहां बेचा गया है वहां भी जाकर पुलिस ने जांच की है।