पुलिस ने महानगर में सोमवार सुबह 82 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। उस पर 6 साल की बच्ची के साथ रेप करने का आरोप लगा है। यह घटना रविवार शाम 6 बजे की है। पुलिस के अनुसार जब बच्ची अपने मामा के घर के पास खेल रही थी तब आरोपी उसे बहलाकर अपने घर की ओर ले गया और उसके साथ रेप किया। कुछ देर बाद बच्ची के परिवार वालों ने उसे सीढ़ियों से उतरते देखा, पूछे जाने पर उसने सारी बात बताई। आरोपी की पहचान अल्ताफ हुसैन के रूप में हुई है।
सोमवार को
बच्ची की मां ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही बच्ची की मेडिकल जांच में भी रेप की पुष्टि हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने बच्ची का बयान भी रिकॉर्ड किया जाएगा।