फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता कुलकर्णी के ड्रग रैकेट में शामिल हैं कुछ और फिल्मी सितारे, पुलिस को शक

Sat, 02 Jul 2016 04:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
परदे पर अपने लटके-झटके और मादक अदाओं से फैन्स को मदहोश कर देने वाली अदाकारा ममता कुलकर्णी हकीकत में 'दम मारो दम' धंधा चलाने लगेंगी, किसी ने सोचा नहीं था। ममता और उनके पार्टनर विक्की गोस्वामी करोड़ों का ड्रग रैकेट कारोबार चलाने के आरोपी हैं। लेकिन मुंबई पुलिस की मानें तो ममता के ड्रग रैकेट से और भी फिल्म और टेलीविजन के कलाकारों का नाम जुड़ा है। 
विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया। पुलिस ने हाल ही में महाराष्ट्र के सोलापुर से एक बड़े ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया था। पुलिस की मानें तो इस छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से ज्यादातर बॉलीवुड और छोटे पर्दे के कलाकार हैं। एक कलाकार 80 और 90 के दशक की फिल्मों में काम करता रहा है। 

ठाणे के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि नशे के रैकेट के सभी लोगों के तार उसी ड्रग रैकेट से जुड़े लग रहे हैं जिससे जुड़े होने के आरोप ममता कुलकर्णी और उनके पार्टनर विक्की गोस्वामी पर लगे हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ये सभी आरोपी मुंबई के एक होटल में मिलते थे, जहां गोस्वामी उन्हें ड्रग सप्लाई करने के निर्देश देता था।

कौन हैं ममता से जुड़े वो 17 आरोपी?

- फोटो : demo
इससे पहले भी पुलिस मीडिया को बता चुकी है मामले जुड़े आरोपी को दबोचने के बाद उसने जांच टीम को बताया था कि वे लोग कैसे नशे का धंधा करते थे और केन्या और डुबई में नशीले पदार्थों को लेकर कैसे अहम बैठकें होती थीं।

कुल मिलाकर मामले में 17 लोग आरोपी बताए जा रहे हैं, जिनमें सात अब भी फरार हैं, 10 लोगों को न्यायिक हिरासत में रखा गया है।

पुलिस ने इन आरोपियों को अप्रैल में महाराष्ट्र के सोलापुर के एवन लाइफसाइंस लिमिटेड से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने करीब 2000 करोड़ की कीमत की एफीड्रिन (नशीला पदार्थ) जब्त की थी। 

पुलिस की मानें तो ड्रग सोलापुर से एवन लाइफसाइंस लिमिटेड भेजी जाती थी फिर वहां से विदेशों सप्लाई की जाती थी।
विज्ञापन

एक नाइजीरियाई बना ममता के गले की हड्डी!

- फोटो : demo pic
जिन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा है, उनमें सागर सुरेश पोवले, मयूर सुरेश सुखधारे, राजेंद्र जगदम्बा प्रसाद डीमरी, धनेश्वर राजाराम स्वामी, पुनीत रमेश शिरंगी, मनोज तेजपाल जैन, हरदीपसिंह इंदरसिंह गिल, नरेंद्र धीरजलाल काचा, बाबासाहेब शंकर धोतरे और जय मुल्जी मुखी शामिल हैं।

वहीं फरार लोगों में पुलिस दो ही नाम बता पाई है, इनमें किशोर राठौर, डॉक्टर अबदुल्ला शामिल हैं।

इस ड्रग रैकेट का पता तब चला जब बीते 12 अप्रैल को एक नाइजीरियाई शख्स को ड्रग तस्करी के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया। नाइजीरियाई शख्स से मिली जानकारी पर पुलिस ने सोलापुर में छापेमारी की और रैकेट का भंडाफोड़ किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें