दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री के साथ यौन शोषण और रेप के मामले में रविवार को पुलिस ने सात आरोपियों को हिरासत में लिया। इससे पहले शनिवार को एक्ट्रेस की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके ड्राइवर को भी हिरासत में लिया था।
शनिवार को मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ की गई थी, लेकिन पीड़िता के बयान और शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रेप, आपराधिक धमकी, आपराधिक साजिश सहित आईटी ऐक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली।
यह घटना शुक्रवार रात हुई, जब उनकी कार में पांच लोग जबरन घुस आए और इसके बाद वे उन्हें दो घंटे तक चलती कार में यौन शोषण किया। इस सनसनीखेज घटना की जांच के लिए केरल के डीजीपी लोकनाथ बेहेरा ने कोच्चि सिटी और एर्नाकुलम ग्रामीण के पुलिसकर्मियों की एक संयुक्त जांच टीम बनाई। अभिनेत्री ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि पिछली रात अलुवा और अंगामली के बीच अथानी में उनकी कार को पीछे से एक वाहन ने टक्कर मारी।