गाजियाबाद के लोनी में एक नाराज चाचा ने अपनी भतीजी को उस समय गाजियाबाद थाने में जाकर चाकू मार दिया जब उसे पुलिस ने बरामद कर कोर्ट ले जाने की तैयारी कर रही थी।
बता दें कि पीड़िता अपनी मर्जी से पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ भाग गई थी। इससे परिवार नाराज था। बुधवार को ही पुलिस उसे ढूंढ कर लाई थी। अब आज पुलिस उसे कोर्ट में ले जाने की तैयारी कर रही थी।