फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला साया दिखा, बेहोश हुईं...और कट गई चोटी,  59  महिलाएं-युवतियां शिकार

Fri, 04 Aug 2017 10:03 AM IST
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
कटी हुई चोटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नई दिल्ली। महिलाओं की चोटी कटने का सिलसिला बृहस्पतिवार को पंजाब तक जा पहुंचा। बुधवार की रात से लेकर बृहस्पतिवार तक यूपी, हरियाणा, दिल्ली व पंजाब में 59 महिलाओं व किशोरियों की चोटियां कट गईं। इनमें यूपी में 34, दिल्ली में छह, हरियाणा में 16 और पंजाब में तीन घटनाएं शामिल हैं। चोटी कटने की घटनाओं से महिलाओं में दहशत है।
विज्ञापन


पुलिस-प्रशासन की मशक्कत के बाद भी महिलाओं की चोटी कटने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। ताजा घटनाओं में दिल्ली में छह, ग्रेटर नोएडा में दो, गाजियाबाद के लोनी, हापुड़, पलवल, मेवात व गुरुग्राम में दो-दो, रोहतक में चार, पानीपत में तीन, सिरसा में दो, सोनीपत में एक, मथुरा में पांच, आगरा में चार, फिरोजाबाद व कासगंज में एक-एक, झांसी व उरई में दो-दो, इलाहाबाद में तीन, अलीगढ़ में दो, अमरोहा, कुशीनगर व हाथरस में एक-एक और बरेली मंडल के शाहजहांपुर, बदायूं व बरेली में पांच महिलाओं व किशोरियों की चोटियां कटने घटनाएं सामने आई हैं। इसके साथ ही पंजाब के बठिंडा व गिद्दड़बाहा में भी तीन महिलाओं व किशोरियों की चोटियां कट गईं। 

सपना बोली-काला साया देखते ही बेहोश हो गई 
पंजाब के बठिंडा में चोटी कटने की घटना की शिकार सपना के मुताबिक वह बृहस्पतिवार सुबह करीब 8 बजे बाथरूम गई। इसके बाद उसे दिखे काले साये के पास कैंची थी। वह साया देखते ही बेहोश हो गई, जब होश आया तो उसकी चोटी कटी हुई थी। इसके बाद घर व पड़ोसियों ने मौत होने के डर से उसके सिर मुंडवा दिए।  इसी तरह यूपी, हरियाणा व दिल्ली में चोटी कटने की लगातार घटनाओं से महिलाएं खौफजदा। कई जगह छात्राएं को स्कूल जाने में भी डर लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें