फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: एक साल तक नाबालिग छात्रा का शोषण करता रहा टीचर, गिरफ्तार

Sat, 05 Jan 2019 03:39 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलाड
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

महाराष्ट्र के मलाड में 2 जनवरी को एक 42 साल के अध्यापक को पॉक्सो अधिनियम के तहत पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूर्व छात्रा ने टीचर पर एक साल तक अपने साथ 15 साल की उम्र में छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। टीनेजर इस समय 17 साल की हो चुकी है और वह तब आगे आई जब उसे पता चला कि उसकी छोटी बहन को उसी कोचिंग क्लास में भेजा जाएगा।

विज्ञापन


42 साल के अध्यापक के खिलाफ 1 जनवरी को भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और पॉक्सो कानून की धारा 8 और 12 के तहत एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। मलाड पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी ने कहा, 'हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।' आरोपी को 2 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने मई 2016 में आरोपी द्वारा मलाड (पश्चिम) में चलाई जाने वाली क्लासेस को ज्वाइन किया था ताकि वह सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (एसएससी) परीक्षा की तैयारी कर सके। क्लास के दौरान वह पहली या दूसरी पंक्ति में बैठा करती थी लेकिन अध्यापक उसे यह कहकर पीछे भेज देता था कि वह शैक्षणिक तौर पर कमजोर है और उसपर ज्यादा ध्यान दिए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन


इसके बाद उसे पढ़ाने के बहाने वह उसकी छाती, पेट और कमर को गलत तरीके से छुआ करता था। उस समय वह 15 साल की थी। यह सब उसके साथ एक साल तक होता रहा जब तक कि वह वहां पढ़ती थी। उसने इस बारे में अपने परिवार को नहीं बताया क्योंकि उसे डर था कि उसे परीक्षा से पहले क्लास से बाहर कर दिया जाएगा। इसके अलावा वह यह भी नहीं चाहती थी कि उसके पिता जिनकी मलाड में दुकान है वह उन फीस के पैसों को गंवा दें।
 
एसएससी की परीक्षा में पास होने के बाद लड़की ने कथित शोषणकर्ता की क्लासेज में जाना छोड़ दिया था। उसे लगा था कि यह दर्दनाक घटना पीछे छूट जाएगी। हालांकि दिसंबर 2018 के आखिर में उसने अपने माता-पिता को कहते हुए सुना कि वह उसकी छोटी बहन को उसी शोषणकर्ता के पास पढ़ने के लिए भेज रहे हैं। लड़की ने इसका पुरजोर विरोध किया। जिसपर उसकी मां ने उसे कारण बताने को कहा और फिर उसने अपनी आप बीती उन्हें बताई। माता-पिता उसे पुलिस थाने लेकर पहुंचे और अध्यापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें