फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 दबंगों के हत्थे चढ़ी विवाहिता, 9 दिन तक लुटती रही आबरू

Thu, 03 Aug 2017 05:07 PM IST
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
रेप और मारपीट - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
विवाहिता को अगवा कर बंधक बनाकर 9 दिन तक गैंगरेप करते रहे 4 दबंग। वारदात यूपी के रुद्रपुर इलाके की है।
विज्ञापन


किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर पीड़ित परिवार वालों तक पहुंची और दुखड़ा सुनाया। गांव के एक युवक समेत चार के खिलाफ संगीन आरोप लगाते हुए पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस जांच कर रही है।

न्यूरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 26 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी छह साल पहले जहानाबाद के एक युवक से हुई थी। पारिवारिक विवाद के चलते पिछले छह माह से वह अपने मायके रह रही है। आरोप है कि 22 जुलाई की दोपहर गांव का एक युवक अपने तीन अन्य साथियों संग घर में घुस आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहोश कर लूटते रहे आबरू !

rape
इसके बाद नशा सुंघाकर पीड़ित को बेहोश कर दिया। कमरे मे रखे 50 हजार रुपये लूट लिए और बेहोशी की हालत में अगवा कर उत्तराखंड के रुद्रपुर ले गए। यहां एक कमरे में नौ दिनों तक बंधक बनाकर चारों युवकों ने दुष्कर्म किया। तीस जुलाई को चारों आरोपी महिला को अकेला छोड़कर कहीं चले गए।

इस बीच मौका पाकर पीड़िता ने आसपास के लोगों से अपने परिवारीजनों को संपर्क कर आपबीती बताई। जिस पर पिता मौके पर पहुंचे और महिला को लेकर घर आ गए। महिला ने चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तीन दिन पहले महिला ने मामले की शिकायत एसपी के समक्ष पेश होकर भी की थी।

महिला ने चार लोगों के खिलाफ बंधक बनाकर गैंगरेप का आरोप लगाया है। उससे बातचीत कर जानकारी की गई है। इसकी जांच कराई जा रही है। मामला सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कुछ संदिग्ध पहलुओं पर छानबीन पुलिस कर रही है।
- योगेंद्र कुमार, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें