फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने से दुगुनी उम्र की महिला के साथ बनाना चाहता था संबंध, इनकार करने पर कर दी हत्या

Wed, 28 Mar 2018 03:28 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

 एक 30 साल का युवक अपने से दुगुनी उम्र की महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। महिला ने इनकार किया तो युवक ने उसकी हत्या कर दी। मामला महाराष्ट्र के तेलासारी का है। पुलिस ने महिला की हत्या के जुर्म में युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसने महिला की हत्या इसलिए की क्योंकि उसने उसके साथ सेक्स करने से इंकार कर दिया था।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सोमवार रात लक्ष्मण खरपडे (30) तेलासरी के गोवरशेडपटा से किसी फंक्शन से लौट रहा था। उसने उस वक्त शराब पी हुई थी, फिर खरपडे ने लक्ष्मी धोंधले नाम की महिला को जिला परिषद स्कूल के बरामदे में सोते हुए देखा। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने लक्ष्मी से सेक्स की मांग की। जिस पर लक्ष्मी ने उसे फटकार लगाई और कहा कि वह उसकी मां की उम्र की है। 
विज्ञापन


इसके बाद गुस्साए खरपडे ने अपनी बेल्ट से महिला को पीटना शुरू कर दिया। महिला ने उसकी मांग पूरी नहीं की तो उसने एक पत्थर से उस पर वार कर दिया। जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसने शव को वीरान जगह पर ठिकाने लगा भागने की कोशिश भी की लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने खरपडे को धारा 302 (हत्या) के तहत गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही जिस पत्थर से लक्ष्मी पर वार किया गया, उसे भी फारेंसिक विशलेषण के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि वह अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें