28 वर्षीय महिला से कथिततौर पर उसके सगे भाई के दोस्तों ने ही गैंगरेप किया। मामला तमिलनाडु के कोयंबटूर के पास कुमारन नगर का है।
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, दिहाड़ी मजदूर का काम करने वाली महिला ने कुछ साल पहले ही एक ऑटो चालक से दूसरी शादी की थी। इस शादी के से उसे आठ माह का बच्चा भी है।
पुलिस ने बताया कि महिला का ऑटो चालक पति कई कंपनियों की सवारियों को लाने-ले जाने का काम करता है। कुछ दिन ऑटो चालक पति ने महिला को बाहर काम करने लिए रोका था जिसे लेकर दोनों पर झगड़ा हुआ था। इसके बाद महिला अपने पिता के घर जाकर रहने लगी थी।