फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल की उम्र में हुई थी अगवा, 10 साल में बेचा गया 9 बार

Wed, 24 Aug 2016 03:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : mirror
विज्ञापन
12 साल की उम्र में अगवा हुई  दिल्ली की लड़की साथ पिछले 10 सालों में जो कुछ हुआ वह हैरान करने वाला है। उसे 9 बार बेचा गया और सैंकड़ों बार उसका बलात्कार किया गया।  12 साल की पीड़िता आज 22 साल की होने के बाद अपने लौटी है और उसने अपने साथ हुई भयानक यातनाओं को जो बयां किया है वह दिल दहला देने वाला है। पढ़े पीड़िता के साथ हुई दरिंदगी की कहानी।
विज्ञापन


मिरर के अनुसार पीड़िता का कहना है, ' मैंने अपना बचपन खोया है, जब मैं 12 साल की थी मुझे घर के बार से उठा लिया गया लेकिन परिवार में वापस आने पर मुझे महसूस हो रहा है मैंने क्या क्या खोया है?'

पीड़िता ने कहा मैं घर लौटने पर बहुत खुश हूं। दरअसल पीड़िता को दिल्ली के सीलमपुर इलाके से 2 जुलाई 2006 को अगवा कर लिया गया था। उस वक्‍त वह 12 साल की ‌थी। इन दस सालों में उसे 9 बार बेचा गया और न जाने कितनी बार उसका बलात्कार किया गया है।
विज्ञापन

'किसान ने मुझे 300 रुपए में खरीदा था'

- फोटो : mirror
बच्ची के काफी देर तक न मिलने पर मां-बाप ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी।  पीड़िता की मां का कहना है, 'अपनी बच्ची को मैंने हॉस्पिटल, पुलिस स्टेशन, और मंदिरों में हर जगह ढूंढा लेकिन वह नहीं मिली।' 

दर्दनाक दास्तां में पीड़िता ने बताया,'मुझे अच्छे से याद है कि एक किसान ने मुझे महज 300 में खरीदा था। उससे भी भयानक दूसरी घटना थी जब उसे बच्चे एक रैकेट ने खरीद लिया।

पीड़िता ने बताया, ' मुझे एक बच्चों को पकड़ने वाले रैकेट को बेच दिया गया और जब मेरी आंखें खुली तो मैं एक कमरे में थी जो कि बाहर से बंद था और उसमें करीब 20 और लड़कियां थी। मुझे याद है वहां मौजूद हर बच्चा रो रहा था।'
 

50 साल के ड्राइवर से करवाई गई शादी

- फोटो : mirror

पीड़िता ने बताया, 'मैं अपनी बहन के घर के बाहर खेल रही थी तभी एक महिला सफेद कार से बाहर उतरी और मुझसे बात करना शुरु कर दी।

इस बीच कार से एक आदमी उतरा और उसने मेरे मुंह पर कपड़ा डाल दिया और मुझे उठा कर ले गए।

पीड़िता को इस बीच कई बार बेचा गया, जहां 2015 में जब वह 15 साल की थी उसे एक 50 साल के ट्रक ड्राइवर से शादी के लिए कहा गया।

पीड़िता ने बताया कि मैं महज एक 15 साल की बच्ची थी लेकिन मेरी पंजाब में एक शराबी और नशा करने वाले आदमी से करा दी गई जिसके दो बच्चे भी थे। हालांकि 2011 में उसकी मौत हो गई थ्‍ाी।' लेकिन फिर भी उस पर हो रहे जुल्म कम नहीं हुए।
 
विज्ञापन

घर लौटने पर नहीं पहचान पाई बड़ी बहन

पंजाब के शराबी पति की मौत‌ के बाद उसे डांस बार में बेच दिया गया। यहां उसकी दोस्ती एक लड़की से हुई। उसने लड़की को अपनी पूरी कहानी बताई जिसे सुनकर उसकी सहेली भावुक हो गई और इस दलदल से निकालने में मदद करने के लिए तैयार हुई। पीड़ि‌ता की सहेली ने उसे किसी तरह से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बिठाया।

पीड़िता ने बताया, '24 जुलाई 2016  को याद करते हुए अपने बहन के घर पहुंची। दरवाजा खोलते ही बड़ी बहन ने मुझे पहचाना नहीं और पूछा क्या काम है, लेकिन जब मैंने अपनी पहचान बताई तो वह घुटनों के बल बैठ गई और आसूंओं से रोने लगी। मेरे घर लौटने की खबर बहन ने मां को दी और जब वह बहन के यहां आई तो उस पल को मैं बयां नहीं कर सकती।'

मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली के डिप्टी कमीश्नर अजीत कुमार सिंग्ला का कहना है कि पीड़िता का बयान ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें