फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल की मासूम ने दिया बच्चे को जन्म, पुलिस ने रेप का मामला दर्ज किया

Fri, 06 Jul 2018 04:20 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

लुधियाना के मॉडल टाउन में बुधवार को निजी अस्पताल में 12 साल की नाबालिग ने एक बच्चे को जन्म दिया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पीड़िता के पिता के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि जब लड़की गर्भवती थी तब वह अपनी मां के साथ अस्पताल आई थी। बिना कारण जाने की नाबालिग इतनी कम उम्र में गर्भवती कैसे बनी, अस्पताल में उसे भर्ती कर लिया गया।

बच्ची की डिलीवरी करने वाली डॉक्टर भावना सचदेवा का कहना है कि उनके सामने ये मामला सुबह 7 बजे आया था। जिसके बाद नाबालिग की नॉर्मल डिलिवरी हुई। डॉक्टर ने आगे बताया कि मां और बच्ची दोनों ठीक हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। डिलीवरी करने के बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उन्हें बच्ची की उम्र नहीं पता थी लेकिन जब उन्होंने उसके परिवार से पूछा तो उन्होंने कहा कि वह 12 या 13 साल की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। लड़की के पिता लुधियाना से बिहार चले गए हैं। वहीं उसका परिवार अभी यहीं पर है।

डिप्टी पुलिस कमिश्नर अश्विनी कपूर के मुताबिक डिविजन नंबर 6 के एसएचओ को मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। लड़की के परिवार के भी बयान लिए जा रहे हैं। साथ ही मामले में रेप केस दर्ज किया गया है और जिस बच्ची ने जन्म लिया है उसके पिता का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें