फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के बदले हत्या, भीड़ ने युवकों को पीट-पीटकर मार डाला

Tue, 19 Jul 2016 07:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
guntur - फोटो : deccanchronicle.com
विज्ञापन
आध्रप्रदेश के गुंटूर में युवती की हत्या के बदले में दो युवकों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने एक युवती की हत्या के आरोप में दो युवकों को पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन


डेक्कन क्रॉनिकल के अनुसार, जस्मिन, श्रीसाई और पवन कुमार तीनों बचपन के दोस्त थे। दो दिन पहले रविवार को जस्मिन का शव मिला था जिसमें उसके भाई ने आरोप लगाया था कि श्रीसाई और पवन ने ही जस्मिन कत्ल किया है।

इसके बाद अदवुलादीवी गांव के लोग दोनों आरोपी युवकों पर टूट पड़े और दोनों को पेड़ से बांधकर बुरी तरह से पिटाई की। भीड़ की इस पिटाई में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जस्मिन के प्यार में ‌था श्रीसाई

युवकों के घर वालों ने पुलिस में गांव वालों पर हत्या का मामला दर्ज कराया, वहीं युवती के भाई शहीदुल्लाह ने दोनों युवकों के ‌खिलाफ अपनी बहन की हत्या का मामला दर्ज कराया। श्रीसाई इंजीनियरिंग का छात्र था जबकि पवन बीए कर रहा था। वहीं जस्मिन 10वीं के बाद पढ़ाई बंद कर दी थी।

गुंटूर के डीएसपी महेश ने बताया है पुलिस ने दोनों युवकों की हत्या में 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दोनों युवकों के खिलाफ भी युवती की हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

डीएसपी ने बताया कि श्रीसाई और जस्मिन दोनों प्यार में थे। श्रीसाई के पिता एक शिक्षक हैं और वह अपने घर में ट्यूशन भी पढ़ाते थे। जस्मिन जब श्रीसाई के घर ट्यूशन पढ़ने जाती थी तभी उसको श्रीसाई से प्यार हो गया था।

पुलिस ने जस्मिन के भाई को गिरफ्तार कर अभी मामले में पूछताछ कर रही है जबकि बाकी लोगों को गिरफ्तारी होनी बाकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें