झारखंड के गिरिडीह जिले में हुआ एक सड़क हादसा इस हादसे में दस लोग मारे गए और 15 लोग घायल हुए है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला प्रशासन के अधिकारी उमा शंकर सिह ने बताया कि सब्जिमंडी की तरफ से तेज गति से आ रहा था। ट्रक की तेज गति के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और वह देवी सरस्वती की मूर्ति विसर्जित करने जा रहे एक समूह से जा टकराया।
घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला इस बेकाबू ट्रक की चपेट में आकर दस लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 15 अन्य घायल हुए घायलों को गंभीर चोटे आई हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास नें घटना पर गहरा शोक व्यक्त हुए इस हादसे में मारे जाने वालों को 10 लाख और घायलों को एक-एक लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।