फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से मुरैना के लिए पैदल निकले युवक की मौत, मां-पत्नी और तीन बच्चों की थी जिम्मेदारी

Sun, 29 Mar 2020 11:26 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकेने के लिए देश को लॉकडाउन किया गया है। दिल्ली में रहने वाले दिहाड़ी मजदूर पैदल ही अपने घरों की ओर निकल पड़े हैं। इस दौरान दिल्ली से पैदल मध्यप्रदेश के मुरैना के बड़फरा गांव के लिए निकले 39 साल के युवक की आगरा के सिंकदरा में मौत हो गई।

विज्ञापन


युवक नाम रणवीर बताया जा रहा है। वो शाम तीन बजे अपने साथियों के साथ दिल्ली से निकला था। शाम छह बजे उसने अपनी बहन से फोन पर बात की और कहा कि मैं फरीदाबाद आ गया हूं, जल्द ही घर पहुंच जाउंगा। शनिवार की सुबह उसके साथी आगे निकल गए और  6:30 बजे सुबह सिकंदरा थान क्षेत्र में सड़क के किनारे की उसकी मौत हो गई। मौत से पहले रणवीर 200 किलोमीटर चल चुका था।

परिजन मौत की वजह भूख-प्यास बता रहे हैं जबकि सिकंदरा थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है।  खबरों के अनुसार रणवीर सिंह पुत्र रामलाल, दिल्ली में एक होटल में टिपिन डिलीवरी का काम करता था।
विज्ञापन


लॉकडाउन की वजह से होटल मालिक ने उसकी छुट्टी कर दी थी। इसलिए वो अपने साथियों के साथ गांव के लिए निकल गया। शनिवार की सुबह सुबह 6:30 बजे के लगभग रणवीर के बहनोई प्रमोद सखवार ने उसके मोबाइल पर फोने किया तो एक राहगीर ने फोन उठाया और रणवीर की मौत की खबर दी।  इसके बाद परिजन आगरा पहुंचे और रणवीर का पोस्टमार्टम कराकर शव बड़फरा लाए, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। 

रणवीर ही था परिवार का सहारा
मृतक रणवीर के परिवार में वृद्ध मां और पत्नी ममता के अलावा तीन बच्चे हैं। परिवार के भरण पोषण के लिए रणवीर तीन साल पहले दिल्ली पहुंचा था और एक होटल में टिपिन डिलीवरी का काम करता था। शनिवार शाम जब रणवीर का शव उसके गांव में पहुंचा तो वहां मातम पसर गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें