कांग्रेस पार्टी के झंडे (फाइल)
- फोटो : एएनआई
कांग्रेस पार्टी ने असम और मध्य प्रदेश विधानसभा के उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। पार्टी की ओर से असम के लिए चार नामों की घोषणा की गई है, जबकि मध्य प्रदेश की दो सीटों के लिए नामों का एलान किया गया है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने बुधनी सीट पर राजकुमार पटेल को प्रत्याशी बनाया है। उनका मुकाबला बीजेपी के रमाकांत भार्गव से होगा। वहीं विजयपुर सीट पर मुकेश मल्होत्रा को टिकट दिया है।
असम ये होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार
कांग्रेस ने असम की धोलाई (अनुसूचित जाति) सीट से ध्रुबज्योति पुरकायस्थ को, सिदली (अनुसूचित जनजाति) सीट से संजीब वर्ले को, बोंगाईगांव से ब्रजेनजीत सिन्हा को और सामागुरी सीट से तंजिल हुसैन को उम्मीदवार बनाया गया है।
इससे पहले ढोलई (अनुसूचित जाति) से निहार रंजन दास को, बेहाली दिगंता घटोवार को और समागुरी विधानसभा क्षेत्र दीप्लू रंजन शर्मा से उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को तीनों भाजपा उम्मीदवारों को बधाई दी। असम में 13 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होगा।
राज्य में भाजपा ने सिर्फ तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। बाकी गठबंधन सहयोगी असम गण परिषद (अगप) बोंगाईगांव में और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी, लिबरल (यूपीपीएल) सिडली (अनुसूचित जाति) सीट पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे।