फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: 'चुनाव से पहले ED की कार्रवाई बेटी का मनोबल तोड़ने के लिए', छापेमारी पर बोलीं विधायक अंबा की मां

Tue, 12 Mar 2024 05:44 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने भी ईडी की इस कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि सिर्फ विपक्ष के सदस्यों को निशाना बनाया जा रहा है। अभी तो चुनावी सत्र की शुरुआत है और भाजपा ने अभी से अपने इरादे साफ कर दिए हैं।
विज्ञापन
विधायक अंबा प्रसाद के आवास पर ईडी की छापेमारी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को सुबह-सुबह झारखंड में बड़ी कार्रवाई की। निदेशालय की टीम ने कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के आवास पर छापेमारी की। वहीं, इस छापेमारी को लेकर उनकी मां निर्मला देवी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले उनकी बेटी का मनोबल तोड़ने के लिए ईडी ने उनके परिसरों पर छापेमारी की है। 

विज्ञापन


पहले विधायक रही निर्मला देवी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि उनकी बेटी रांची में है जबकि दामाद दिल्ली में है। मुझे भी छापेमारी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। मुझे मीडिया के जरिए जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों से पहले यह कार्रवाई उनकी बेटी का मनोबल तोड़ने के लिए की जा रही है। निर्मला देवी ने यह भी कहा कि मैं अब राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय नहीं हूं। इतना ही नहीं मैनें अपनी बेटी को भी राजनीति छोड़ने के लिए कहा था।

निर्मला देवी के अलावा, झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने भी ईडी की इस कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि सिर्फ विपक्ष के सदस्यों को निशाना बनाया जा रहा है। अभी तो चुनावी सत्र की शुरुआत है और भाजपा ने अभी से अपने इरादे साफ कर दिए हैं। वहीं, झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि यह कार्रवाई विधायक को परेशान करने के लिए है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत झारखंड कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद और उनसे कथित तौर पर जुड़े कुछ अन्य लोगों के खिलाफ तलाशी ली। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय प्रवर्तन एजेंसी (ईडी) के रांची क्षेत्रीय कार्यालय में कांग्रेस विधायक के खिलाफ 2023 में धनशोधन की शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायत के आधार पर ईडी के उप निदेशक स्तर के अधिकारी ने झारखंड पुलिस से अंबा प्रसाद के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर की जानकारी मांगी थी।

ईडी ने अपने पत्र में राज्य पुलिस से यह भी पूछा कि क्या अंबा प्रसाद के खिलाफ प्रतिद्वंदी अपराध का कोई मामला दर्ज किया गया है या नहीं। ईडी के पत्राचार के बाद पुलिस ने बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के खिलाफ दर्ज मामलों की सूची ईडी के जोनल ऑफिस को भेज दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें