फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहलोत का पीएम को पत्र, टिड्डी नियंत्रण के लिए पाकिस्तान से करें बात

Fri, 27 Dec 2019 09:21 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
अशोक गहलोत (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के कई जिलों में टिड्डी के प्रकोप से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। गहलोत ने प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया है कि टिड्डी नियंत्रण के लिए भारत सरकार पाकिस्तान सहित अन्य पड़ोसी देशों से बात करे और उनके साथ समन्वय स्थापित करे। उन्होंने आग्रह किया कि पड़ोसी देशों के संबंधित संगठनों को टिड्डी नियंत्रण के कारगर प्रयास करने के लिए कहा जाए ताकि इनकी उत्पत्ति पर अंकुश लगे।  

विज्ञापन


गहलोत ने पत्र में लिखा कि पाकिस्तान की सीमा से जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, जालोर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ आदि जिलों में टिड्डी दलों का आगमन लगातार जारी है। राज्य सरकार जोधपुर स्थित टिड्डी चेतावनी संगठन से लगातार संपर्क रखते हुए टिड्डियों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी उपाय कर रही है। लेकिन फसलों पर मंडराते हुए खतरे को तभी कम किया जा सकता है, जब पाकिस्तान और उसके निकटवर्ती अन्य पश्चिमी देशों में भी टिड्डी नियंत्रण के गंभीर प्रयास किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में इस साल मई माह से टिड्डी दलों का आना शुरू हुआ। अक्टूबर माह में इनकी सक्रियता कम हो जाती है लेकिन इस बार उनका प्रकोप अभी भी बना हुआ है। टिड्डियों का ऐसा प्रकोप 26 साल बाद देखा गया है। इनसे किसानों की फसलों और अन्य वनस्पति को नुकसान का खतरा बना हुआ है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें