फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजद में शामिल होंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री: तेजस्वी यादव से मिले देवेंद्र यादव, 23 मार्च को करेंगे पार्टी का विलय

Mon, 28 Feb 2022 12:22 PM IST
मेघा चौधरी न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पटना

सार

वरिष्ठ समाजवादी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव लोहिया जयंती के अवसर पर राजद में शामिल होंगे।  वह अपनी पार्टी समाजवादी जनता दल डेमोक्रेटिक का 23 मार्च को विलय राजद में करेंगे। इसके लिए मिलन समारोह का आयोजन होगा।
विज्ञापन
तेजेस्वी प्रताप और देवेंद्र प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार के वरिष्ठ समाजवादी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव अपने समर्थकों के साथ लोहिया जयंती के अवसर पर राजद में शामिल होंगे। देवेंद्र प्रसाद यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजेस्वी प्रताप से पटना में मुलाकात करने के बाद कहा कि वह अपनी पार्टी समाजवादी जनता दल डेमोक्रेटिक का 23 मार्च को विलय राजद में करेंगे। इसके लिए मिलन समारोह का आयोजन होगा, जिसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मुख्य अतिथि होंगे।

विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि राजद सामाजिक न्याय और सद्भाव की सबसे बड़ी ताकत है। इसको किसी भी हालत में कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के हाथ को मजबूत करने का मतलब, सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता की धारा को मजबूत करना है।

उन्होंने आगे कहा कि बिहार समाजवादियों का गढ़ रहा है। 1967 में महामाया बाबू के समय में कर्पूरी ठाकुर उपमुख्यमंत्री हुए। 77 में जननायक मुख्यमंत्री बने तब तीन महीने में मैंने कर्पूरी ठाकुर के लिए त्यागपत्र दे दिया था। त्याग और संघर्ष अब तो सिर्फ चर्चा में है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव ने जात से जमात की ओर चलने का जो संकल्प लिया है, उसे मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि वे राजद को एटूजेड की पार्टी बनाना चाहते हैं। इससे समाजवाद की धारा को ताकत मिलेगी।
विज्ञापन

 
बता दें कि देवेंद्र यादव इससे पहले वीपी सिंह एवं एचडी देवगौड़ा की सरकार में मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने पांच बार झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। वह लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार की पार्टी का भी हिस्सा रह चुके हैं। वह अपनी पार्टी का एक बार जदयू में विलय कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें