फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: प्रियंका गांधी पर अश्लील ट्वीट करने वाला शख्स गिरफ्तार

Mon, 04 Feb 2019 10:20 PM IST
आसिम खान भाषा, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की तस्वीर से छेड़छाड़ कर कुछ दिन पहले उसे ‘ट्विटर’ पर पोस्ट कर अश्लील टिप्पणी करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कटिहार नगर थाना प्रभारी रंजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शख्स का नाम योगी सूरजनाथ है, जो सोशल मीडिया पर खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘‘भक्त’’ बताता है। 

विज्ञापन


वह शहर के बिनोदपुर इलाके का रहने वाला है। बताया जाता है कि वह ट्विटर पर ‘भाजपा के मिशन 2019’ का उत्साही फॉलोअर है। हालांकि, भाजपा के जिला इकाई प्रमुख मनोज राय ने कहा कि इस व्यक्ति का पार्टी से कोई संबंध नहीं है। 

कुमार ने बताया कि राज्य के साइबर अपराध अनुसंधान विभाग को सूरजनाथ के 30 जनवरी के ट्वीट के बारे में एक शिकायत प्राप्त हुई थी। उसके खिलाफ यह शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता शाहीन सैय्यद ने दी थी। गौरतलब है कि प्रियंका को हाल ही में पूर्वी उत्तर प्रदेश का कांग्रेस महासचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


कुमार ने बताया कि साइबर सेल ने कटिहार में सूरजनाथ के ठिकाने का पता लगाया, जिसके बाद जिला पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। बाद में उसे यहां मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में पेश किया गया जिन्होंने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें