फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB 10th Result: लड़कों ने मारी बाजी, पर टॉपर बनीं दो लड़कियां, टॉप-10 में एक ही स्कूल के 42 छात्र

Sun, 29 May 2016 06:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने रविवार को 10वीं क्लास का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इस साल  46.66 प्रतिशत छात्र ही पास हो पाए हैं। हालांकि, अन्य के उलट बिहार में लड़कों ने बाजी मारी है। परीक्षा में 54.44% लड़के पास हुए हैं, जबकि 37.61 प्रतिशत छात्राओं को सफलता मिली है। हालांकि, लड़कों की सफलता का प्रतिशत पिछले साल की तुलना में गिरा है।
विज्ञापन


2015 में 75 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की थी। 2016 के परिणाम की बात करें तो यह काफी चौंकाने वाला रहा है। इसमें जमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा है। दसवीं पास करने वाले परीक्षार्थियों की सूची में पहले 10 स्थान पर इसी स्कूल के 42 छात्रों के नाम हैं। वैसे ओवरऑल रिजल्ट में भले ही लड़कियां पीछे रही हैं, लेकिन राज्य में टॉपर दो लड़कियां ही बनी हैं। बबिता कुमारी और तृषा तन्वी ने संयुक्त रूप से प्रदेशभर में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। 

इस साल प्रथम श्रेणी के साथ 10.86%, द्वितीय श्रेणी में 25.46%, जबकि तृतीय श्रेणी में 10.32 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। बिहार बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में इस बार कुल 53.11% छात्र असफल घोषित किए गए हैं। इस साल मैट्रिक की परीक्षा में लगभग 15 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें