मथुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बम की सूचना से स्टेशन पर हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को एक व्यक्ति ने कॉल कर सूचना दी कि मथूरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बम है। जिसके बाद रेलवे प्रशासन तुरंत हरकत में आया और तुरंत डॉग सक्वॉड समेत टीम समेत तलाशी अभियान चलाया। बताया गया कि पुलिस को किसी व्यक्ति ने फर्जी कॉल कर बम होने की सूचना दी। पुलिस कॉल करने वाले व्यक्ति से पूछताछ कर रही है।