फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम के सीएम का राहुल गांधी से सवाल: 'आप राजीव गांधी के ही बेटे हो क्या हमने सबूत मांगा', कांग्रेस भड़की

Sat, 12 Feb 2022 11:11 AM IST
रोमा रागिनी अमर उजाला, उत्तराखंड

सार

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा के राहुल गांधी पर दिए गए बयान से विवाद हो गया है। कांग्रेस ने असम सीएम के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि असम सीएम ने मानसिक संतुलन खो दिया है।
विज्ञापन
हेमंत बिस्वा के राहुल गांधी पर बयान से विवाद - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड चुनाव की सरगर्मी के बीच नेताओं के जुबानी हमले जारी है। इसी दौरान असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के उत्तराखंड के जनसभा में राहुल गांधी पर दिए गए बयान पर विवाद हो गया है। असम के सीएम ने राहुल गांधी पर टिप्पणी करते कहा कि 'क्या हमने कभी आपसे प्रूफ मांगा है कि आप राजीव गांधी के बेटे हैं या नहीं?
विज्ञापन


असम के मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा। इन्होंने जनरल बिपिन रावत के नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक किया लेकिन इनकी मेंटिलिटी देखिए राहुल गांधी ने इसका भी प्रूफ मांग लिया। क्या हमने कभी सबूत मांगा कि आप राजीव गांधी के बेटे हैं या नहीं ? अगर आर्मी ने बोल दिया कि सर्जिकल स्ट्राइक किया है तो आर्मी से आपको सबूत मांगने का क्या अधिकार है? आपको बिपिन रावत पर भरोसा नहीं है।' 

जनसभा के दौरान असम सीएम ने कहा कि अमेरिका और रूस के साथ भारत ने भी वैक्सीन बनाई लेकिन कांग्रेस ने वैक्सीन बनाने का भी प्रूफ मांगा लेकिन आप अमेरिका से वैक्सीन बनाने का सबूत क्यों नहीं मांगते। अगर भारत कुछ बनाता है तो आपको प्रूफ चाहिए लेकिन पाकिस्तान या चीन बनाए तो आप तारीख करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी अपने परिवार के लिए जीते हैं। ये तुष्टिकरण करते हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस का पलटवार, कहा-राजनीतिक दिवालियेपन की हदें पार
राहुल गांधी पर हेमंत बिस्वा की टिप्पणी पर कांग्रेस भड़क गई है। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पलटवार करते हुए कहा कि हार को सामने देख असम के मुख्यमंत्री ने मानसिक संतुलन खो दिया है। उन्होंने राजनीतिक दिवालियेपन की सारी हदें पार कर दी हैं। सुरजेवाला ने कहा कि मोदी जी की निष्ठा प्राप्त करने के लिए अपनी पुरानी पार्टी को गाली देना जरूरी है। ये हेमंत सरमा के छिछोरेपन और घटिया सोच का सबूत है। 

चंद्रशेखर राव ने भी उठाया मुद्दा
वहीं, तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी के लिए असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आपकी पार्टी का एक मुख्यमंत्री एक सांसद से उसके पिता की पहचान के बारे में सवाल करता है। क्या यह हमारा 'संस्कार' हैं?
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें