चेन्नई में सोने की तस्करी का एक ताजा मामला सामने आया है। सीमा शुल्क अधिकारियों ने चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को 909 ग्राम सोना जब्त किया। आधिकारियों के द्वारा संदेह के अधार पर दो यात्री मोहम्मद यासीन और शेख अब्दुल्ला को हवाई अड्डे पर रोक कर तलाशी ली। दोनों दुबई से लौट रहे थे।
उन्होंने अपने मलाशय में पेस्ट के रूप में 909 ग्राम सोना छिपाकर रखा था। यह 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना था जिसकी कीमत 36 लाख रुपये है। सीमा शुल्क अधिकारियों ने सोने को जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।