भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली एक बार फिर से क्रिकेट से आराम ले सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू जमीन पर टी-20 सीरीज खेलनी है। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विराट कोहली आगामी सीरीज में आराम कर सकते हैं।
विराट ने जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों में आराम लिया था। उसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, वेस्टइंडीज दौरा और फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार क्रिकेट खेला है।
अब तीन नवंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज में विराट आराम कर सकते हैं, ऐसे में एक बार फिर से टीम की कमान रोहित शर्मा को दी जा सकती है।
बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए टीम का ऐलान 24 अक्तूबर को होगा, उस वक्त गांगुली बीसीसीआई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल लेंगे।