फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज साढ़े आठ हजार रुपये में कबाड़ी को बेची 42,500 बोर्ड परीक्षा की कॉपियां 

Sun, 24 Jun 2018 06:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
विज्ञापन
बिहार बोर्ड कॉपी (फाइल फोटो)
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं गायब नहीं हुईं बल्कि इन्हें कबाड़ी के हाथों बेचा गया। बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के गायब होने के मामले में कबाड़ी ने ही अब इस आशय का दावा किया है। गोपालगंज के एसएस बालिका इंटर कॉलेज से 42 हजार 500 मूल्यांकन की कापियां खरीदने का दावा करनेवाले कबाड़ी वाले की माने तो कॉलेज के आदेशपाल छठू सिंह से उसने इन्हें खरीदी।
विज्ञापन


दरअसल, इस मामले की छानबीन कर रही एसआईटी ने एक दिन पहले नगर थाना के हजियापुर मोड़ के समीप से एक कबाड़ी वाले को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार कबाड़ी वाला पप्पू कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उसे कॉलेज के आदेशपाल ने मोबाइल पर फोन कर कबाड़ में कुछ उत्तर पुस्तिकाओं को बेचने की बात कही थी। पप्पू ने देर रात ऑटो से पहुंच कर वहां मैट्रिक की रखी गयी करीब एक लाख उत्तर पुस्तिकाओं में से 216 बैग कॉपियां  उठाई और कबाड़ में लेकर चला गया। उन बैग्स में करीब 42हजार 500 कापियां थी। 

पप्पू ने इन कॉपियों के बदले आदेशपाल को साढ़े आठ हजार रुपये दिए। पप्पू के बयान पर पुलिस ने ऑटो चालक संजय कुमार को भी साजिश में गिरफ्तार कर लिया है। संजय ने बताया कि उसने करीब 18 दिन पहले ही इन उत्तर पुस्तिकाओं को वहां से ले जाकर कबाड़ में पहुंचा दिया था। स्कूल से 5 जून को उत्तर पुस्तिकाएं बेची गईं। इस मामले में अभी तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि गिरफ्तार प्राचार्य को अभी भी जेल नहीं भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें