फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित आयकर भरने पर 117 साल की महिला सम्मानित

Wed, 29 Jul 2020 05:21 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
income tax department - फोटो : wiki
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में आयकर विभाग ने नियमित तौर पर टैक्स देने पर 100 साल से ज्यादा उम्र की चार महिलाओं को सम्मानित किया है। इनमें से एक महिला की उम्र 117 साल है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया, विभाग के 160वें स्थापना दिवस के मौके पर सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विज्ञापन


विभाग ने मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना की गिरिजा बाई तिवारी (117), इंदौर की ईश्वरीबाई लुल्ला (103) और कंचन बाई (100) के अलावा  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की बीना रक्षित (100) को सम्मानित किया।  

आयकर विभाग (मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़) के मुख्य आयुक्त एके चौहान से जब पूछा गया कि क्या गिरिजा बाई विश्व की या देश की सबसे बुजुर्ग आयकर दाता हैं, तो उन्होंने कहा कि इस बारे में मुझे कोई निश्चित जानकारी नहीं है। लेकिन पैन कार्ड के आधार पर वह दोनों राज्यों में सबसे बुजुर्ग आयकर दाता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें