फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब खड़गे पर फूटा संजय निरुपम का गुस्सा, बोले—ऐसे नेता कांग्रेस को बचाएंगे या निपटाएंगे 

Mon, 07 Oct 2019 09:22 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
Sanjay Nirupam - फोटो : PTI
विज्ञापन

महाराष्ट्र चुनावों में टिकट बंटवारे से नाराज कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने सोमवार को वरिष्ठ पार्टी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पर निशाना साधा। कांग्रेस से दरकिनार किए जाने से पार्टी छोड़ने की धमकी दे चुके निरुपम ने कहा है कि खड़गे जैसे रणनीतिकार तो कांग्रेस को निपटा ही देंगे। 

विज्ञापन


संजय निरुपम ने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा, 'महान खड़गे जी ने कल एमआरसीसी में चुनाव की रणनीति बनाने के लिए मीटिंग बुलाई। 15 मिनट में मीटिंग खत्म हो गई। किसी को बोलने नहीं दिया गया। खुद बोले और मेरा मजाक उड़ाकर चल दिए। दुर्भावना से ग्रस्त ऐसे महान रणनीतिकार कांग्रेस को बचाएंगे या निपटाएंगे?' 



पिछले हफ्ते भी उन्होंने खड़गे पर अपने खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया था। अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए वह चुनाव प्रचार में भाग नहीं लेने की बात कह चुके हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि अगर ऐसा ही रहा तो वह पार्टी से विदा लेने का दिन भी दूर नहीं होगा। 

राहुल के समर्थन में किया रीट्वीट

इसके अलावा संजय निरुपम ने राहुल गांधी के समर्थन में एक ट्वीट को भी रीट्वीट किया है। इस ट्वीट में एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें संजय निरुपम कहते दिख रहें हैं कि राहुल गांधी के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें