फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन से तनाव के बीच शिवेसना ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, मुखपत्र सामना में की खिंचाई

Thu, 18 Jun 2020 04:02 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
Shivsena - फोटो : For Refernce Only
विज्ञापन

लद्दाख में सीमा पर चीन के साथ जारी तनाव के बीच शिवसेना ने सैनिकों की शहादत पर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि गड़बड़ी सीमा पर नहीं बल्कि दिल्ली में है। मुखपत्र में लिखा गया है कि दिल्ली की सरकार नामर्द है। इसलिए दुश्मन सीमा पर आंख दिखा रहा है।

विज्ञापन


शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र में “चीन पर हमला” शीर्षक के तहत संपादकीय लिखा है, जिसमें लद्दाख में सैनिकों के बलिदान पर केंद्र सकार और पीएम मोदी की खिंचाई की गई है। शिवसेना ने लिखा है प्रधानमंत्री मोदी ने चेतावनी दी कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।

हमें छेड़ा तो जैसे को तैसा उत्तर देने में हम सक्षम हैं। यह सही हुआ। फिर भी गलवां घाटी में क्या हुआ। चीन की लीमा पर क्या हो रहा है। अभी तक जनता को बताया नहीं गया है।
विज्ञापन


शिवसेना ने कहा है कि भारत का चीन से आज जो संघर्ष जारी है, उसके जिम्मेदार पंडित जवाहर लाल नेहरू की असफल विदेश नीतियां हैं, ऐसा बोलकर रैलियों और सार्वजनिक मंचों पर तालियां मिल सकती है लेकिन आज भारतीय सेना के जवानों का बलिदान देना शुरू हुआ है, उसको रोकने की जिम्मेदारी मोदी सरकार की है।

धोखेबाज है चीन   

शिवसेना ने मुखपत्र में चीन को धोखेबाज बताते हुए लिखा है कि चीनी राष्ट्रपति अहमदाबाद आए और पीएम मोदी के साथ झूले पर बैठकर ढोकला खाते दिखे।

हमने उस समय भी इस स्तंभ से यह चेतावनी दी थी कि ‘लाल चीनी बंदरों पर विश्वास मत करो! जैसे चीनियों ने पंडित नेहरू के साथ विश्वासघात किया था, वैसे ही वो तुम्हारे साथ भी करेंगे।'

लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा हो चुका है।

सोनिया को खुश करना है तो कहते हैं मोदी में दम नहीं- सोमैया

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा है कि जब लोकसभा और विधानसभा चुनाव जीतना था, तब यही शिवसेना नरेंद्र मोदी को महान नेता कहती थी। शिवसेना कहती थी कि देश समृद्धिशाली और शक्तिशाली बनकर आगे बढ़ रहा है।

सत्ता की लालसा जागी है तो शिवसेना को कांग्रेस का साथ चाहिए। सोनिया गांधी को खुश करना है इसलिए अब कह रही है कि मोदी के नेतृत्व में दम नहीं है। वाह रे शिवसेना वाह।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें