फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में कोरोना वायरस का कहर, बीएमसी के 70 कर्मचारियों की गई जान

Wed, 17 Jun 2020 08:47 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
मुंबई के मझगांव में फॉगिंग करता बीएमसी कर्मचारी - फोटो : PTI (File)
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में साढ़े पांच हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। वहीं, जिस बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) पर कोरोना वायरस से संक्रमण के निदान की जिम्मेदारी है, कोरोना ने उसके भी 70 कर्मचारियों की जान ले ली है।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण से मरने वालों में बीएमसी अधिकारी से लेकर डॉक्टर, नर्स, सुरक्षा रक्षक, फायरब्रिगेड और सफाईकर्मी आदि शामिल हैं।

बीएमसी के कर्मचारी विश्वव्यापी महामारी कोरोना संकट में भी अपने जान की परवाह किए बिना मरीजों की देखभाल, सफाई व आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने में जुटे हैं।

कोरोना वायरस से 70 कर्मचारियों की मौत होने के साथ ही अब तक कुल 1787 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 1050 कर्मचारी कोरोना को मात देकर अपने घर जा चुके हैं।
विज्ञापन


जबकि 737 कर्मचारियों का इलाज अभी भी विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि बीएमसी के  हर विभाग के कर्मचारी संक्रमित हुए हैं।

इसमें सफाई विभाग, सुरक्षा , फायर ब्रिगेड, पानी आपूर्ति, कचरा विभाग सहित अन्य विभागों के कर्मचारी शामिल हैं। डिजास्टर कंट्रोल रूम के करीब दर्जनभर कर्मचारी शामिल है।

उपायुक्त शिरीष दीक्षित की मौत बीएमसी की सबसे बड़ी क्षति है। 

7 दिनों में 15 की मौत 

बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 7 दिनों में 15 कर्मचारियों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। 09 जून तक बीएमसी के 1712 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हुए थे।

उस दौरान 55 कर्मचारियों की कोरोना से मौत हुई थी। 1042 कर्मचारी डिस्चार्ज हुए थे, जबकि 670 एक्टिव केस थे। 

इसके अलावा फायर ब्रिगेड के 8 जवानों की मौत के साथ ही 7 सुरक्षा रक्षकों की भी कोरोना संक्रमण से जान जा चुकी है। वहीं, 36 सुरक्षा रक्षक अब भी अस्पतालों में भर्ती हैं।

एहतियात बरतने के बावजूद हुई कैजुअल्टी- रहांगदले

फायर ब्रिगेड के चीफ आफिसर प्रभात रहांगदले का कहना है कि कोरोना संकट के दौरान फायर ब्रिगेड और सुरक्षा रक्षकों ने बहादुरी से अपनी ड्यूटी की है।

विज्ञापन


सभी को आवश्यक सुरक्षा कवच उपलब्ध कराए गए थे। इसके बावजूद लोग संक्रमित हुए और दुर्घटना हुई। हम इसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें