फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: रेस्टोरेंट चलाने के बदले 68 लाख रुपये की ठगी, प्रलोभन दे कर मालिक से ऐंठ रहा था पैसे

Sat, 22 Jan 2022 10:37 PM IST
न्यूज डेस्क न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे

सार

आरोपी ने जनवरी 2020 में रेस्तरां मालिक को उसके साथ एक समझौता करने का प्रलोभन दिया और पैसे ठगने लगा। 
विज्ञापन
ठाणे शहर में एक रेस्तरां मालिक से एक ठग ने 68.50 लाख रुपये चोरी किए। (प्रतिकात्मक तस्वीर)।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठाणे शहर में एक रेस्तरां मालिक से उसके बदले कामकाज देखने के बहाने एक ठग ने 68.50 लाख रुपये साफ कर लिए। उसने प्रतिष्ठान का किराया या अन्य परिचालन शुल्क का भुगतान करने के बहाने पैसे मांगे और ले कर फारार हो गया। पुलिस ने धोखाधरी व ठगी के मामले में आदमी पर एफआईआर दर्ज किया है। 

विज्ञापन


होटल प्रबंधन की पढ़ाई का दिया झांसा
आरोपी की पहचान प्रतीक कसारे के रूप में की गई है, जिसने जनवरी 2020 में रेस्तरां मालिक को उसके साथ एक समझौता करने का प्रलोभन दिया। उसने यह दावा किया की उसने विदेश के एक प्रमुख संस्थान से होटल प्रबंधन की पढ़ाई पूरी की है और कई बढ़िया भोजनालयों का प्रबंधन कर चुका है। 

अलग- अलग तरीकों से ऐंठें पैसे
आरोपी ने 29.15 लाख रुपये होटल के किराए से गायब किए। वहीं कर्मचारियों के वेतन के 18 लाख रुपयों के साथ 17 लाख रुपये शराब के बिल और 4 लाख रुपये के किराना शुल्क पर हाथ साफ कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें