फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किताबें और स्कूलबैग नहीं मिला तो बच्चे ने कर ली आत्महत्या!

Mon, 10 Jul 2017 04:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
स्कूल बैग न मिलने पर छात्र ने दी जान - फोटो : News18
विज्ञापन
महाराष्ट्र में एक बच्चे ने स्कूल खुलने के तुरंत बाद ही किताबें और स्कूल बैग न मिलने पर आत्महत्या कर ली। छात्र सातवीं कक्षा में गया था और अपने पिता से उसने नई किताबों और स्कूल बैग की डिमांड की थी। बताया जा रहा है कि पिता ने दूसरे दिन स्कूल बैग और किताबें दिलाने की बात कही और वो खेतों में चला गया। जब पिता वापस घर लौटा, तबतक बच्चा अपनी जान दे चुका था।
विज्ञापन


शिक्षक ने स्कूल में ही फंदा लगाकर दी जान, कारणों का खुलासा नहीं

बताया जा रहा है कि स्कूल खुलने के पहले ही सप्ताह में स्कूल की तरफ से किताबों के लिए जोर डाला गया था। पर पैसों की तंगी की वजह से बच्चे के घर से नई किताबें और स्कूल बैग नहीं मिल पाया था। इस वजह से बच्चा बेहद परेशान था। Nagpur: Disappointed after his father did not buy books and bag immediately, a class 7th student committed suicide. pic.twitter.com/BdV66uT9XS — ANI (@ANI_news) July 10, 2017
विज्ञापन



बच्चे के पिता ने बताया कि बच्चे ने उनके स्कूल बैग औऱ किताबों के लिए कहा था। मैंने उससे कहा कि वो दो दिन में उसे सब चीजें मिल जाएंगी। अभी पैसों की तंगी चल रही है। इसके बाद मैं खेतों में चला गया औऱ जब लौटा तो बच्चे के इस कदम के बारे में जानकारी मिली। He asked me for books & bag. Told him I'll buy that after 2 days,don't have money now,went to farm & later I came to know of incident:Father pic.twitter.com/gnx9y0hZY7 — ANI (@ANI_news) July 10, 2017


वहीं, स्कूल शिक्षक ने कहा कि हमनें बच्चों को नए स्कूल बैग खरीदने के लिए कभी नहीं कहा। हम तो गरीब बच्चों को स्कूल बैग दिलाने के लिए खुद ही मदद करते हैं। वो बच्चा बेहद होशियार था। हमने अपना अच्छा शिष्य खो दिया। We never forced kids to bring bags. In fact we contribute money to buy bags for poor kids. He was a bright child,loss for us& school:Teacher pic.twitter.com/JbsK4FepZb — ANI (@ANI_news) July 10, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें