फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवान पति: दो साल के बच्चे के सामने पत्नी की गला रेतकर की हत्या, घर से बाहर निकला मासूम तब पड़ोसियों को लगी भनक

Wed, 09 Feb 2022 02:51 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

महाराष्ट्र में एक पति ने अपने बच्चे के सामने पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
लातूर में पति ने पत्नी की हत्या की - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के लातूर शहर में एक व्यक्ति ने अपने बच्चे के मौजूदगी में अपनी पत्नी का गला काट कर हत्या कर दी। बच्चा खून से सना जब घर से बाहर निकला, तब लोगों को वारदात की जानकारी लगी।

विज्ञापन


पुलिस ने जानकारी दी कि लातूर के अवंति नगर में मंगलवार को 5 बजे की यह वारदात है। 22 साल की रेशमा अब्दुल शेख पति के मारपीट से तंग आकर अपने माता-पिता के साथ रहती थी। उसका पति अब्दुल उनुस शेख इस्लामपुरा चौक में रहता था। मंगलवार को रेशमा अपने 2 साल के बच्चे के साथ घर में अकेली थी। इसी दौरान उसका पति वहां आ धमका और उसने पत्नी पर हमला कर दिया। उसने बच्चे के सामने ही रेशमा का गला धारदार हथियार से काट दिया और वहां से फरार हो गया। 

मृतका का बेटा खून से सना घर से बाहर निकला, तब लोगों को वारदात की जानकारी लगी। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पति पर धारा 302 में मामला दर्ज किया है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें