फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus से लड़ने के लिए सवा लाख आयुष डॉक्टर तैयार करेगी महाराष्ट्र सरकार

Mon, 06 Apr 2020 03:59 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • एक सप्ताह में पूरा होगा ऑनलाइन प्रशिक्षण
  • आयुर्वेदिक, यूनानी और होमियोपैथी डॉक्टरों की टीम होगी तैयार
विज्ञापन
मुंबई में जांच करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ने संक्रमण के बीच सरकार ने फैसला किया है कि सवा लाख आयुष डॉक्टरों को प्रशिक्षित किया जाएगा। जो कोरोना की जंग में लड़ने के लिए तैयार होंगे। राज्य के स्वास्थ्यमंत्री राजेश टोपे ने बताया कि यह ऑनलाइन प्रशिक्षण होगा जिसमें उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा और वक्त पड़ने पर उनकी सेवाएं भी ली जाएंगी।

विज्ञापन


इन दिनों पूरा विश्व कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहा है। देश में सर्वाधिक कोरोना वायरस संक्रमित मरीज महाराष्ट्र में है। अब तक राज्य में कोविड-19 मरीजों की संख्या 750 के पार पहुंच चुकी है और 45 से ज्यादा मौतें हो चुकी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने आयुर्वेदिक, यूनानी और होमियोपैथी डॉक्टरों की टीम तैयार करने का फैसला किया है, जो महामारी और आपदा के समय लोगों की सेवा में तैनात किए जा सकेंगे।
विज्ञापन


राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक आयुष मंत्रालय भारत सरकार की ओर से राज्य के 250 डॉक्टरों को ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जा चुकी है। अब वही 250 मास्टर ट्रेनर मिलकर राज्य में सवा लाख डॉक्टरों को मेडिकल की ट्रेनिंग देंगे।

अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन मेडिकल ट्रेनिंग एक तरह से वीडियो ट्यूटोरियल होगा, जिसके जरिए सभी को कोरोना जैसी महामारी के अलावा अन्य मौकों पर सेवा के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।

कहां होगी डॉक्टरों की तैनाती, तय नहीं

राज्य में सवा लाख आयुष डॉक्टरों को मेडिकल ट्रेनिंग देने के बाद उन्हें कहां तैनात किया जाएगा, यह अभी तक तय नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि एक सप्ताह में ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें किसी भी परिस्थिति में सेवा के लिए तैयार रहने को कहा जाएगा। उसके बाद जरूरत के हिसाब से उन्हें मेडिकल उपकरण आदि भी मुहैया कराया जाएगा।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें