फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में ट्रैफिक कंट्रोल करने वाले रोबोट से युवक ने की तोड़फोड़, वीडियो बनाते रहे लोग

Fri, 08 Jan 2021 07:03 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
'Robocop' to manage traffic in Indore - फोटो : Twitter
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के इंदौर में यातायात नियंत्रण करने के लिए रिंग रोड पर एक चौराहे पर रोबोट लगाया गया है। गुरुवार शाम रोबोट के साथ एक युवक ने तोड़फोड़ की। युवक अपनी हरकतों से मानसिक विक्षिप्त या नशे की हालत में लग रहा था।

विज्ञापन


लेकिन युवक के द्वारा रोबोट से तोड़फोड़ किए जाने के दौरान चौराहे पर मौजूद लोगों ने भी संजीदगी नहीं दिखाई और मूकदर्शन बनकर वीडियो बनाते रहे। हालांकि कुछ लोगों ने उसे देखकर शोर मचाया लेकिन उसे रोकने की हिम्मत किसी ने नहीं की। 
 

 

युवक तोड़फोड़ करने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से जाने लगा, तब लोगों ने डायल 100 पर फोन किया। अर्धनग्न युवक ने रोबोट को हिला-हिला कर तोड़ने का प्रयास किया। वह काफी देर तक रोबोट से खींचातानी करता रहा। वायरल वीडियो में युवक रोबोट को तोड़ने का प्रयास करता दिख रहा है।

विज्ञापन

 

इस रोबोट से यातायात नियंत्रण में बेहतर परिणाम मिले थे। यह 14 फीट ऊंचा और करीब 475 किलो वजनी देश का पहला रोबोट कॉप है, जिसे कई राज्यों की पुलिस ने पसंद किया है। यह रोबोट रिंग रोड के व्यस्त ट्रैफिक को संभालने के लिए लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें