फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रिश्तेदारी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, अनियंत्रित होकर खेत में घुसी बाइक

Sun, 17 Mar 2024 11:32 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

थाना प्रभारी कोतवाली राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि युवक की बाइक अंतरा गांव के पास अनियंत्रित होकर खेत में घुस गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
डीडवाना में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। तेज रफ्तार में होने के कारण युवक की बाइक अनियंत्रित होकर खेत में घुस गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी कोतवाली राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि युवक सूरज बैगा (25)  निवासी समदपुर रिश्तेदारी में डिंडोरी गया था। सुबह अपने घर वापस लौट रहा था, इस दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतरा गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर खेत में घुस गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें