फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़वानी: युवाओं को MPPSC की मुख्य परीक्षा के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर, जिले में बनेगा 9वां परीक्षा केंद्र

Wed, 23 Feb 2022 05:05 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी

सार

बड़वानी जिले के छात्रों को अब एमपीपीएससी की मुख्य परीक्षा देने के लिए जिले के बाहर नहीं जाना पड़ेगा। आगामी 24 से 29 जून को होने वाली मुख्य परीक्षा के लिए जिले में 9वां परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। 
विज्ञापन
सांसद सुमेर सिंह ने सीएम का आभार व्यक्त किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़वानी जिले के युवाओं को अब लोकसेवा आयोग की परीक्षा देने के लिए जिले के बाहर नहीं जाना पड़ेगा। राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी के प्रयासों से बड़वानी जिले में 9वां परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा, इसकी स्वीकृति प्राप्त हो गई है। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा कल जारी हुई सूचना के अनुसार राज्य लोक सेवा मुख्य परीक्षा- 2020 जिसकी परीक्षा 24 से 29 अप्रैल को होना है, उसका सेंटर बड़वानी में भी बनाया जाएगा। मुख्य परीक्षा बड़वानी के साथ-साथ इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, छिंदवाडा, रतलाम, सतना तथा शहडोल स्थित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। बड़वानी को परीक्षा केंद्र बनाने के बाद अब निमाड़-मालवा क्षेत्र के युवाओं को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। 

राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने बताया कि डिप्टी कलेक्टर, उप पुलिस अधीक्षक, वाणिज्य कर अधिकारी, जिला पंजीयक, नायब तहसीलदार जैसे अधिकारी बनने के सपने संजोने वाले बड़वानी, खरगौन, बुरहानपुर, धार, अलीराजपुर एवं झाबुआ जिले के गांवों के विद्यार्थियों को 150 से 200 किलोमीटर दूर व महंगे शहर इंदौर का चुनाव नहीं करना पड़ेगा, इससे गरीब जनजाति एवं अन्य वर्ग के विद्यार्थियों व पालकों को आर्थिक एवं मानसिक पीड़ा से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

  
सांसद सोलंकी ने बताया कि 18 वर्ष पहले वे भी आर्थिक तंगी के चलते इंदौर से ही राज्य सेवा मुख्य परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। गरीब विद्यार्थियों के दुःख-दर्द को समझकर उसे दूर करने के लिए उन्होंने 10 माह पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, आयोग के अध्यक्ष डॉ. राजेश लाल मेहरा एवं सचिव को पत्राचार के माध्यम से समस्या से अवगत कराया था, जिसके सुखद परिणाम स्वरूप मुख्य परीक्षा केंद्र के रूप में हमारे सामने है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पूर्व में भी उनके अथक प्रयासों से जिले को भोज मुक्त विश्वविद्यालय एवं विधि महाविद्यालय की मंजूरी मिल चुकी है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें