मध्यप्रदेश के महू के मानपुर के सौंधिया मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहे युवक की आरोपियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने हत्या के बाद उसकी आंखें निकाल लीं और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। मृतक का नाम रवि बताया जा रहा है।
शादी के बाद पारिवारिक झगड़े की वजह से रवि मानपुर में अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ रहता था। मृतक के पांच साल के बेटे डग्गू ने बताया कि मम्मी ने झगड़े के बाद पाप को चाकू से मारा था।
मृतक के पिता को बेटे की मौत की खबर पड़ोसियों से लगी। वहीं पड़ोसियों ने जब अंदर जाकर देखा तो फांसी के फंदे पर युवक का लटका हुआ शव मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद रिजनों को सौंप दिया।